पंचायत सचिव ने ऑफिस को ही बना दिया OYO होटल, महिला संग करने लगा रोमांस, वीडियो देख शर्म से झुक गए अधिकारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 07:13 PM (IST)

अम्बेडकरनगर (कार्तिकेय द्विवेदी ): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरन नगर जिले के भियांव ब्लॉक स्थित बरौना गांव में ग्राम पंचायत सचिव से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में सचिव सुरजीत यादव और एक महिला की आपत्तिजनक हरकतें कैद हुई हैं।

मामले को लेकर ग्राम प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव जरूरतमंद महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर अनुचित व्यवहार करते हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जलालपुर के एसडीएम ने बीडीओ को प्रकरण की जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल कर रहा है और वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठेगा... मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो- सुहागरात पर दुल्हन की बात सुनकर दूल्हे के उड़े होश
 

कानपुर: एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (विवाहतर संबंध) न केवल भरोसे को तोड़ते हैं, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों और शादीशुदा जिंदगी को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला कानपुर से सामने आया है। यहां पर शादी के ढाई महीने बाद दूल्हा ने बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static