शरीर पर कई जगह चोट के निशान, अंदरूनी अंग भी फटे... दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासे

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 08:24 AM (IST)

Noida News: ग्रेटर नोएडा में कथित दहेज हत्या मामले में जान गंवाने वाली 24 वर्षीय महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का पता चला है, जिनमें मस्तिष्क में रक्तस्राव, आंतरिक अंगों का फटना शामिल है। इसके अलावा महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान शामिल हैं। महिला के विसरा के नमूने फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। 

ये भी पढ़ें:- दीपिका नागर मौत मामला: NCW सख्त, UP पुलिस प्रमुख से 7 दिन में मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के बाएं नथुने और मुंह से खून बह रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्तिष्क के बीच में और बाईं ओर हेमाटोमा ( बड़ी रक्त वाहिकाओं से रक्त रिसाव) हुआ। एक न्यूज एजेंसी को हासिल हुई रिपोर्ट में कहा गया कि लीवर, तिल्ली और दाहिना गुर्दा फट गया था। रिपोर्ट में बांह और जांघ पर चोट के निशान के बारे में भी जानकारी दी गई है।रिपोर्ट के अनुसार किसी भी विषैले पदार्थ की उपस्थिति का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

ये भी पढ़ें:- प्रतापगढ़ में ANTF-पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹1 करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ बाराबंकी का ड्रग तस्कर गिरफ्तार

इससे पहले बीते मंगलवार को ईकोटेक-3 थाने की पुलिस ने कहा था कि मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है और चिकित्सकों ने कोई अंतिम राय नहीं दी है। नागर की मौत रविवार रात को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जलपुरा गांव में स्थित उसकी ससुराल के 3 मंजिला मकान की छत से कथित रूप से गिरने के बाद हुई थी। हालांकि महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या की और यह न तो आत्महत्या थी और न ही दुर्घटना। पुलिस ने नागर के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static