Holi special ट्रेनें चलाएगा रेलवे, इस ट्रेन में बुक कराएं टिकट मिलेगी कंफर्म सीट

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 08:21 PM (IST)

गोरखपुर: रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंदिया से 01 मार्च को तथा छपरा से 03 मार्च को संचालित की जाएगी।  पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया-छपरा होली विशेष ट्रेन 01 मार्च को गोंदिया से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, केराकत, औंड़हिार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती और बकुल्हा स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08864 छपरा-गोंदिया होली विशेष ट्रेन 03 मार्च को सुबह 4:45 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और उन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में एसएलआरडी का 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 8, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन 20 और 27 फरवरी को निर्धारित मार्ग से चलाई जाएगी। वहीं, मंदमारी स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिए जाने से 13 फरवरी को हैदराबाद से चलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-मुदखेड़-पूर्णा-अकोला-इटारसी होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 15, 22 फरवरी और 01 मार्च को निर्धारित मार्ग से चलाई जाएगी। जबकि 08 फरवरी 2026 को हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इटारसी-अकोला-पूर्णा-मुदखेड़-सिकंदराबाद मार्ग से चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी के 4, एसी तृतीय श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 2, एलएसएलआरडी का 1 तथा जनरेटर सह लगेजयान का 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static