21 साल की शादी और 5 बच्चे: रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर पति ने शिव मंदिर में जो किया वो....

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 07:33 AM (IST)

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में एक असामान्य घटना में एक व्यक्ति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी का कथित तौर पर उसके प्रेमी से विवाह कराया। व्यक्ति ने अपनी पत्नी का कुछ समय से दूसरे शख्स के साथ प्रेम संबंध होने का दावा किया। यह घटना धनघटा तहसील के डेबरी गांव में हुई, जहां 21 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले बुद्धीराम निषाद ने अपनी पत्नी फूलमती की शादी उसके प्रेमी से करा दी। फूलमती की 5 संतानें हैं, जिनमें 18 साल का एक बेटा शामिल है।

परिजन और ग्राम प्रधान अजय निषाद के मुताबिक, फूलमती का पिछले कुछ महीनों से अवधेश नाम के व्यक्ति से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दंपति के बीच बार-बार झगड़े होते थे। करीब 2 महीने पहले फूलमती अवधेश के साथ घर छोड़कर चली गई, लेकिन बाद में परिजन के मनाने पर वापस आ गई। हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद जारी रहा, जिसके बाद बुद्धीराम ने अवधेश के साथ फूलमती का विवाह कराने का निर्णय किया।

ये भी पढ़ें:- प्रतापगढ़ में बारिश से तबाही: AC वाले कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, 100 साल पुराना मकान ढहने से 6 की मौ/त

परिजनों के अनुसार, मंगलवार को अशरफपुर गांव में एक शिव मंदिर में स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें बुद्धीराम भी शामिल हुआ। बुद्धीराम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उसने 21 साल पहले फूलमती से अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन अब उसकी इच्छा उसके साथ रहने की नहीं थी। उसने कहा कि मैं परिवार में रोज-रोज का विवाद नहीं चाहता था। इसलिए मैंने उस व्यक्ति से उसका विवाह कराने का फैसला किया, जिसके साथ वह रहना चाहती है। पुलिस ने कहा कि उसे इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों व्यक्ति निषाद समुदाय से हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static