छात्र की आंख पर जूते की हील रगड़ने से चली गई रोशनी, FIR दर्ज — माता-पिता में आक्रोश, प्रशासन पर सवाल!

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 08:47 AM (IST)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच के एक छात्र के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के मैदान में कक्षा तीन और पांच के दो छात्रों ने पांचवीं के छात्र को पकड़कर पीटा और उसकी आंख पर जूते की हील रगड़ दी। इस घटना में पीड़ित बच्चे की आंख की रोशनी चली गई।

मामले की पूरी जानकारी
कैंट थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर के अनुसार, सुल्तानपुर के लंभुआ निवासी सैन्यकर्मी का परिवार लखनऊ के तोपखाना बाजार के पास निर्भय विहार में रहता है। पीड़ित छात्र कक्षा 5A में पढ़ता है। घटना 21 जनवरी को लंच के दौरान हुई। उस समय सभी बच्चे स्कूल के मैदान में खेल रहे थे। तभी कक्षा तीन और पांच के दो छात्रों ने पीड़ित को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने उसे मैदान में गिराकर चेहरे और आंख पर जूते की हील रगड़ दी। छात्र छुट्टी के बाद घर पहुंचा। उसकी आंखों में सूजन और पानी निकलना शुरू हो गया। परिवार उसे तुरंत कमान्ड अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख की रोशनी चली गई है।

शिकायत और FIR
पीड़ित छात्र की मां ने पहले स्कूल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि स्कूल ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static