UP Police का गजब कारनामा! चार्जशीट के नाम पर दरोगा जी ने खाते में ली हजारों की घूस, अपने ही थाने में FIR दर्ज, सस्पेंड भी हुए....
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 01:20 PM (IST)
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मामले की जांच के लिए रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बांसडीह रोड थाने में थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह की तहरीर पर उप निरीक्षक रमाशंकर यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 में शुक्रवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि आरोप है कि बांसडीह रोड थाना में जैनेन्द्र पाल के खिलाफ दर्ज मामले की जांच करते हुए उप निरीक्षक रमाशंकर यादव ने मुकदमे के वादी से अनुचित धन लाभ प्राप्त किया। मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने शनिवार को बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है आरोपी पुलिस उप निरीक्षक ने 17 हजार रुपये अनुचित तरीके से प्राप्त किए और उसने बाद में दस हजार रुपये लौटा भी दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आरोपी उपनिरीक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया।
UP Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के लोगों को शनिवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा....... पढ़ें पूरी खबर .....

