UP पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती: CM योगी का सख्त निर्देश पारदर्शिता और निष्पक्षता से पूरी हो प्रक्रिया

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 09:03 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक चयन मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में यह वर्ष महत्वपूर्ण हैक्योंकि प्रदेश पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

समयसीमा में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया, तकनीक से होगी पूरी निगरानी
एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी हों और अभ्यर्थियों की सुविधा व पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने भर्ती बोर्ड की विश्वसनीय कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नियमित निगरानी और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए।

होमगार्ड के 41 हजार और सिपाही के 32 हजार से ज्यादा पद शामिल
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भर्ती बोर्ड के माध्यम से कुल 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 4,543, होमगार्ड्स के 41,424, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352, उपनिरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक एवं लेखा) के 537, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55, रेडियो सहायक परिचालक के 44, कुशल खिलाड़ी भर्ती के 637 और मृतक आश्रित भर्ती के 201 पद शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static