यूपी में अगले पांच दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 40 से 50 डिग्री के बीच... प्रचंड गर्मी और लू के आसार तेज

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 06:41 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग में अगले पांच दिनो में प्रचंड गर्मी और लू के आसार व्यक्त किये हैं। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि बांदा में लू की स्थिति दर्ज की गई।

PunjabKesari

इन जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर 
मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी हीट वेव बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा, प्रयागराज,झांसी, गाजीपुर और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। वहीं बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी (बीएचयू), बहराइच, बांदा, फुर्सतगंज, मुजफ्फरनगर, मेरठ, उरई और आगरा ताज में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

PunjabKesari 

अधिकतम ताप मान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड 
बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लू की स्थिति दर्ज की गई। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकाडर् किया गया जो देश भर में सबसे अधिक था वहीं प्रयागराज में दिन का तापमान 44.5,झांसी में 44.6, हमीरपुर में 44.2 और आगरा में 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली। 

PunjabKesari

अगले पांच दिनों तक तपन से नहीं मिलेगी राहत 
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

PunjabKesari

विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, बहराइच, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, मऊ और महाराजगंज समेत कई जिलों में हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग की सलाह हल्के सूती कपड़े पहनने किसान 
मौसम विभाग ने आगरा, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से तीन बजे के बीच अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static