मासूम चेहरा, शातिर दिमाग: शादी से बचने के लिए टेक्नीशियन ने अस्पताल में किया नर्स का मर्डर, ऐसे खुली पोल

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 08:32 AM (IST)

Meerut News: मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के टेक्नीशियन समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव की रहने वाली और एमसीसी अस्पताल में नर्स नेहा रानी का शव पिछले शनिवार को अस्पताल की एक कमरे से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया था।

ये भी पढ़े:- निवाला मुंह में ही रह गया... खाना खा रहे परिवार पर गिरा मकान, 4 मासूमों सहित 5 की दर्दनाक मौ/त

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में ऑपरेशन थिएटर के टेक्नीशियन सुरेश चंद और उसके साथी फरहान को नेहा के साथ कमरे में जाते तथा कुछ देर बाद बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया उन्होंने बताया कि पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

ये भी पढ़े:- सॉरी पापा... 50 बार कोशिश की पर सरकारी नौकरी नहीं मिली, UP के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट ने सुसाइड नोट लिख दी जान

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेश और नेहा के बीच पिछले 7 माह से प्रेम संबंध थे जबकि सुरेश पहले से विवाहित है और उसका पांच वर्षीय बेटा है। सूत्रों ने बताया कि नेहा द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने के बाद सुरेश ने फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद नेहा को ड्रिप के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ दिया गया और बेहोश होने के बाद उसे सल्फास खिलाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़े:- वाराणसी के बाद अब अयोध्या में अपवित्र हुई नदी: नाव पर मांस-शराब पार्टी का Video Viral, पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी ने कथित सुसाइड नोट स्वयं लिखकर मृतका के कपड़ों में रख दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिरिंज, ड्रिप, जहरीला रासायनिक पदार्थ, नोट पैड और मृतका का मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static