नाले में फिसला 2 साल के मासूम का पैर, बचाने को तड़पकर मां ने भी लगा दी छलांग, लेकिन...

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 07:42 AM (IST)

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बीते रविवार को खेलते समय नाले में गिरकर डूबने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रुहिया टोला निवासी श्रवण प्रसाद की बेटी सोनी करीब डेढ़ माह पहले अपने 2 वर्षीय बेटे अभिजीत के साथ मायके आई थी।

ये भी पढ़ें:- 73 हजार की लूट और 1 लाख का इनाम: STF ने सिखाया सबक, 5 जिलों का मोस्ट वांटेड रोहित गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे अभिजीत कुर्ना नाले पर बने पुल के पास खेल रहा था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया। पुलिस के अनुसार, बेटे को डूबता देख सोनी ने उसकी जान बचाने के लिए तुरंत नाले में छलांग लगा दी लेकिन वह उसे नहीं ढूंढ़ सकी। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:- नाबालिग का वीडियो बनाकर बार-बार रे/प, फिर ऐंठे गहने...महाकाल परिसर से सीधा सलाखों के पीछे पहुंचा दरिंदा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि कुछ दूरी पर अभिजीत नाले में अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि बच्चे को तुरंत देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महुआडीह के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static