BJP की वरिष्ठ नेता और पूर्व CM उमा भारती की बिगड़ी तबीयत, बीपी बढ़ा, पैरों में सूजन; हाईवे पर रुका काफिला, डॉक्टरों ने मौके पर किया इलाज
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:20 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में उस वक्त तबीयत बिगड़ गई जब हरिद्वार से दिल्ली जा रही थीं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद उमा भारती के काफिले को मंगलवार शाम मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट रोका गया।
उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, जिसमें उनका रक्तचाप बढ़ा मिला और उनके पैर में सूजन भी थी। तेवतिया ने बताया कि 67 वर्षीय उमा भारती को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय देखभाल मुहैया कराई गई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी।
UP Desk : ब्राज़ील के दक्षिण-पश्चिमी शहर रियो डी जनेरियो में रविवार सुबह हुए एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे ने दुनिया भर में सनसनी फैला दी। दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर के बाद हुए इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर ओलिवर ट्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टक्कर उस समय हुई जब दोनों हेलीकॉप्टर रियो डी जनेरियो के व्यस्त इलाके के ऊपर उड़ान भर रहे थे... पढ़ें पूरी खबर ...

