UP के युवक का J&K में कथित जबरन धर्म परिवर्तन, विशाल से बना हमजा, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों राज्यों में FIR

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 09:12 AM (IST)

Bijnor News: केंद्र शासित प्रदेश के कुपवाड़ा जिले में 18 वर्षीय एक नाई के कथित धर्म परिवर्तन के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एक-एक मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने किशोर के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत के हवाले से बताया कि उनका बेटा विशाल लगभग 3 साल पहले अपने साथी वसीम के साथ गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) के एक सैलून में काम करने गया था। 

ये भी पढ़ें:- दीपिका नागर मौत मामला: NCW सख्त, UP पुलिस प्रमुख से 7 दिन में मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

बिजनौर के खानजहांपुर बहादुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार ने दावा किया है कि विशाल की उम्र 17 वर्ष है। शिकायत के अनुसार, 15 मई को गांदरबल की मरकजी जामिया मस्जिद में एक मौलवी ने कथित तौर पर विशाल को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया। कृष्ण कुमार ने यह भी बताया कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान विशाल ने उनसे कहा कि वह बहुत आगे बढ़ चुका हैऔर अब हिंदू धर्म में वापस नहीं लौटेगा। बिजनौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।

ये भी पढ़ें:- शरीर पर कई जगह चोट के निशान, अंदरूनी अंग भी फटे... दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासे

अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कथित धर्मांतरण के बाद उसके बेटे का नया नाम मोहम्मद हमजा रख दिया गया था। सिंह ने बताया कि बिजनौर पुलिस ने वसीम और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने पहले ही इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static