बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पहले खीर में दिया नशा... फिर घोंट दिया गला

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 01:51 PM (IST)

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी किसान सचिन डागर (34) की शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें:-UP में पोर्न वीडियो के नाम से ठगी करने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश! सरगना समेत 6 दबोचे, 15 सिम और कैश बरामद

पुलिस के मुताबिक, पत्नी रचना ने पड़ोसियों को फोन कर बताया कि सचिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और आनन-फानन में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और परिजनों को सचिन के गले पर चोट के निशान दिखे, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 27 मिनट पर रचना के घर में दाखिल होता और देर रात करीब तीन बजकर 27 मिनट पर बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है। पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले महिला ने पति को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया था। 

ये भी पढ़ें:-5 करोड़ डकार कर मुकर गए बैंककर्मी! लिखित समझौते के बाद भी नहीं लौटाए पैसे, अब 69 अधिकारियों पर FIR दर्ज

पुलिस के मुताबिक, 2 चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में पत्नी रचना ने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि रचना की इंस्टाग्राम के जरिए रंछाड़ गांव निवासी सोनू से दोस्ती हुई थी और उसने खुद को नौसेना का जवान बताया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच संबंधों का सचिन विरोध करता था। उन्होंने बताया कि रचना ने वारदात से पहले खीर में 5-6 नशीली गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं, जिसके बाद उसने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर सचिन की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static