हैवानियत की हद! 3 महीने की Pregnant महिला के पेट पर कई बार मारी लात, Ab*rtion... अजन्मे बच्चे की दर्दनाक मौ''त ने सभी को झकझोरा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 06:21 PM (IST)

Bhadohi News : भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बुजुर्ग ससुर को हमले में बचाने की कोशिश कर रही तीन महीने की गर्भवती महिला के पेट पर पैर से प्रहार करने के कारण उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के भमौरा गांव में पुलिस के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के भमौरा गांव में 12 जुलाई को पुराने विवाद को लेकर चार लोगों ने एक बुजुर्ग पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंची उनकी तीन माह की गर्भवती पुत्रवधू निशा देवी (20) भी हमले की शिकार हो गई। 

अस्पताल से घर लौटने के बाद सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। औराई के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता निशा देवी (20) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही चार भाई- सुभाष, जुगेश, रमेश और राकेश (हूब नारायण के बेटे) उनके घर के बाहर बुजुर्ग ससुर पर लाठियों से हमला कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंची निशा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि रमेश ने यह जानते हुए भी कि निशा तीन माह की गर्भवती है, उसके पेट पर कई बार पैर से वार किए। अधिकारी ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल निशा खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ी। 

स्थानीय महिलाओं के बीच-बचाव करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस के मुताबिक, निशा के पति विपिन कुमार और परिजनों ने घायल पिता और पत्नी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर निशा को देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के अनुसार, उपचार के बावजूद गर्भ में पल रहे शिशु को बचाया नहीं जा सका। सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static