प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, बोले- ''परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दें प्रभु श्री राम''

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 10:20 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।'

 

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static