कलयुगी बेटे ने उजाड़ा हंसता-खेतला घर, मां को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने दौड़े पिता की लाठियों से पीट-पीटकर ले ली जान; वजह ऐसी कि...

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 01:13 PM (IST)

Balrampur News : बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर दी और मां को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तुलसीपुर कस्बा निवासी पिंटू (28) नशे का आदी है और शनिवार की रात नशे में किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से विवाद होने लगा। 

पुलिस ने बताया कि पिंटू ने अपनी मां फूलवती (55) पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता कल्लू (60) पर भी उसने लाठियों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कल्लू और फूलमती को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। तुलसीपुर के थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ'त, 25 से ज्यादा घायल; ड्राइवर की झपकी बनी काल 

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी समेत दो यात्रियों की मौत हुई है और 25 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में गांव लहरावन के पास हुआ जब बहराइच से पंजाब जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसने बताया कि हादसे में नेहा (17) और चिंटू (36) नाम के दो यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य यात्री घायल हो गए... पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static