Snapdeal इंजीनियर किडनैपिंग मामले में आया नया मोड़!

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2016 - 11:18 AM (IST)

गाजियाबाद: स्नैपडील की सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीप्ति सरना के किडनैपिंग केस में पुलिस ने सोमवार को 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि  पुलिस को इस मामले में एक तरफा प्यार का शक है। चारों में एक फैमिली मेंबर में भी बताया जा रहा है। 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी। 

जानकारी के अनुसार सारे आरोपी हरियाणा से पकड़े गए हैं। इनका मास्टरमाइंड देवेंद्र है, जो कुरुक्षेत्र जेल से भागा हुआ है। इसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम भी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि देवेंद्र मानसिक रोगी है। उसने लड़की को पहले कहीं जाते हुए देखा था और उसे लगता था कि यह लड़की उसके लिए बनी है। इसलिए अगवा करने के बाद उसने लड़की को किसी को हाथ भी नहीं लगाने दिया। वह अपनी कल्पना में जीता था। लड़की को इसकी जानकारी नहीं थी। जब पुलिस का प्रेशर ज्यादा हो गया तो उसने लड़की को छोड़ दिया।

गौरतलब है कि 24 वर्षीय दीप्ति शाम को गुड़गांव में स्थित स्नैपडील के ऑफिस से गाजियाबाद अपने घर के लिए निकली थी। रात करीब 8 बजे दीप्ति गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन पर उतरी और हमेशा की तरह शेयरिंग ऑटो लेकर गाजियाबाद के बस स्टैंड की तरफ चल दी। जहां से उसके पिता या भाई उसे अपने साथ घर ले जाते थे।

ऑटो में बैठने के बाद दीप्ति ने अपने घर पर फोन किया और बताया कि वह रास्ते मे हैं। इसके बाद उसने बैंगलुरु में अपने दोस्त को फोन किया, जिसने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि ऑटो ड्राइवर दीप्ति को जबरन किसी दूसरी जगह ले जा रहा था और दीप्ति उसे ऐसा करने पर डांट रही थी। इसके बाद से दीप्ति का फोन बंद हो गया था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static