होली पर हाई अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एम्बुलेंस, तुरंत मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं; EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विस को दी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 01:12 PM (IST)

Holi 2024: उत्तर प्रदेश में होली के त्यौहार के दौरान 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाएं अलर्ट पर रहेंगी। त्यौहार के दौरान जरूरत पड़ने पर 108 और 102 नंबर डायल करने पर तुरंत मदद के लिए एम्बुलेंस पहुंचेगी। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विस को दी है। सरकार के निर्देश के मुताबिक, होली पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचकर मरीज को सेवा देगी। सभी एम्बुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है।

PunjabKesari
बता दें कि सरकार ने होली के त्यौहार के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्यौहार के दौरान 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। एम्बुलेंस विशेष स्थान, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में तैनात होंगी। प्रदेश सरकार ने ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी को उत्तर प्रदेश में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी है। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित या अन्य समस्या होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलने पर तुरंत एम्बुलेंस पहुंचकर सेवा देगी।

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: इस बार रामनवमी पर नहीं होगा रामलला का सूर्य अभिषेक, मंदिर निर्माण समिति ने बताई वजह
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में इस बार रामनवमी पर रामलला का सूर्य अभिषेक नहीं हो सकेगा। इस बात की जानकारी राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद हुई है। दरअसल, कल यानी शुक्रवार को राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक खत्म हो गई। इस बैठक में राम मंदिर निर्माण के कार्यों व रामनवमी मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसके बाद बताया गया कि इस बार रामलला के सूर्य अभिषेक की योजना साकार नहीं हो सकेगी।

 

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static