लखनऊ से हज पर जाएंगे 14,500 यात्री, कुल 47 उड़ानें यात्रा के लिए होंगी रवाना

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 10:24 AM (IST)

लखनऊः लखनऊ जिले से लगभग 14,500 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। विमानों की उड़ान विवरण के अनुसार लखनऊ से उड़ानें 21 जुलाई से प्रारम्भ होकर 6 अगस्त 2019 तक जारी रहेंगी। इसके अनुसार 5 दिन चार-चार उड़ानें, 4 दिन तीन-तीन उड़ानें, 7 दिन दो-दो उड़ानें और एक दिन एक उड़ान के साथ कुल 47 उड़ानें हज यात्रा के लिए रवाना होंगी।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी, राहुल गुप्ता ने एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के एक समूह के साथ एक खिदमतगार/साथी को भी हज हाउस में रहने की अनुमति है। हज यात्रियों तथा खिदमतगार के लिए परिचय-पत्र बनवाने की व्यवस्था हज हाउस के गेट नंबर-2 के पास बने काउंटर से होगी। हज यात्रियों के सामान उनके विश्राम कक्षों तक ले जाने के लिए गेट पर कुली उपलब्ध होंगे। यही कुली हज हेतु हवाई अड्डे तक सामान के ट्रक के साथ भी जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हज यात्रियों एवं उनके रिश्तेदारों को हज हाउस के मुख्य भवन के पीछे बने प्रशासनिक भवन के भूतल पर स्थापित हज कमेटी ऑफ इंडिया के कार्यालय से सम्पर्क करना होगा। यहीं पर यात्रा से 24 घंटे पूर्व हज कमेटी ऑफ इंडिया/राज्य हज समिति के कर्मियों द्वारा हज यात्रियों को पासपोर्ट, वीजा, बोर्डिंग कार्ड, इमीग्रेशन फॉर्म, परिचय पत्र एवं स्टिकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static