24 का चक्रव्यूहः मोदी के लिए वोट मांगेंगे अमेरिका-ब्रिटेन समेत कई देशों के 15 राजनीतिक दल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 05:37 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा  चुनाव में इस बार विदेशों की कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी भारत आ रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, इजराइल, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल मॉरीशस, तंजानिया, युगांडा के 15 दलों ने आने की सहमति दे दी है। भाजपा इन्हें अपने बड़े नेताओं की सभाओं में ले जाएगी, साथ ही विदेशी वालंटियर्स के जरिए प्रभाव वाले क्षेत्रों में मोदी के लिए वोट भी जुटाएगी।

भाजपा ने सत्ताधारी व विपक्षी पार्टियों को किया आमंत्रित
लोकतंत्र के महापर्व में भाजपा की विदेश विभाग की टीम ने ब्रिटेन की कंजरवेटिव और लेबर पार्टी, जर्मनी की क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और द सोशल डेमोक्रेट्स और अमेरिका की डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन जैसी सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों को आमंत्रित किया है। नेपाल की सरकार में शामिल पांचों दलों को भी न्योता भेजा गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल मॉरीशस, तंजानिया और युगांडा के 15 दलों की तरफ से शामिल होने की सूचना मिल गई है।

PunjabKesari

ऐसा पहली बार होगा, जब दूसरे देशों के राजनीतिक प्रतिनिधि चुनाव के साक्षी बनेंगेः विजय चौथाईवाला
भाजपा विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाला के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा, जब दूसरे देशों के राजनीतिक प्रतिनिधि चुनाव के साक्षी बनेंगे। भारत में किस तरह से चुनाव होता है, इसे जानने के लिए विदेशों में कई राजनीतिक दल इच्छुक हैं। आने वालों में पक्ष और विपक्ष दोनों दल शामिल हैं। भाजपा के प्रचार करने के तरीके दिखाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की रैलियों में लेकर जाएंगे।

विदेशी वालंटियर्स भी होंगे चुनाव में सक्रिय
देश के साथ विदेश में भी भाजपा के वालंटियर्स वहां काम करने वाले भारतीयों के घर-घर प्रचार में सक्रिय हैं। अब यह टीम पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान से पहले यहां आकर अपने प्रभाव क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। इसके लिए भाजपा विदेश विभाग ने खास इंतजाम किया है। वालंटियर्स की टीम विदेश से आ रहे राजनीतिक दलों के सदस्यों को भी भाजपा के लिए वोट साधने में साथ देने के लिए तैयार करके आ रहे हैं। अमेरिका में इंजीनियर उपेंद्र सिंह और आनंद सिंह ने बताया कि अपने घरवालों को भाजपा के लिए सहेजने का आग्रह जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static