UP में करंट का कहर... 2 मासूम बच्चियों और मंदिर के पुजारी की दर्दनाक मौ''त, ट्रांसफॉर्मर और बिजली के तार बने काल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 01:05 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अलग अलग घटनाओं में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों और एक पुजारी की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवरिया में गौरी बाजार थाना अंतर्गत असनहार गांव में अपने घर में मोबाइल फोन चार्ज करते समय बिजली का झटका लगने से आठ वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई। मृतक लड़की की पहचान काली उर्फ डालो के रूप में हुई। गौरी बाजार थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन के घर-दुकान में बड़ा खेल, छापे में 70-80 कट्टों ने खोला लाखों का राज, बोरियां खोलते ही... 7 क्विंटल ...

अधिकारियों ने बताया कि एटा जिले में कोतवाली नगर पुलिस थाना अंतर्गत राधा विहार क्षेत्र में खुले में रखे एक 'ट्रांसफॉर्मर' की चपेट में आने से 10 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता की पहचान आरुषि के रूप में हुई है और वह अपने छोटे भाई को कोचिंग संस्थान छोड़कर घर वापस आ रही थी। वहीं लखनऊ में गोसांईगंज इलाके में रामबाग धाम अमेठी मंदिर में बिजली के तार के चपेट में आने से 65 वर्षीय पुजारी की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रूपचंद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : 'गोल्डन कांवड़िया' की हर तरफ चर्चा! 20 लाख के गहने और शिव प्रतिमा ने खींचा सबका ध्यान, अनोखी भक्ति ने जीता दिल 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static