कानपुर सड़क हादसे में मारे गए 27 लोगों की एक साथ जली चिताएं, गांव में पसरा सन्नाटा

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 04:23 PM (IST)

कानपुर: जिले के घाटमपुर में शनिवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुए सड़क हादसे में मृत 27 लोगों का आज अंतिम संस्कार किया गया जिसके लिए जब सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद कोरथा गांव ले जाया गया, मृत लोगों का अंतिम संस्कार ड्योढ़ी घाट पर किया गया।  

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के कोरथा गांव में हुए सड़क हादसे में मारे गए 27 लोगों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस मंजर को देखने वाले लोगों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी की वो अपने जीवन में कभी ऐसा कोई मंजर देंखेगे, लोगों ने आज अपने परिजनों को नम आंखों से विदाई दी। जहां बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए घाट के किनारे गढ्ढें खोदे गए थे, वहीं बड़े लोगों को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

PunjabKesari

बच्चों को दफनाया गया, बड़े लोगों को मुखाग्नि दी गई 
जो बच्चे कल हंसी खुशी के साथ अपने घर से घूमने के लिए गए थे, आज उन बच्चों को गढ्ढें में दफनाते समय उनके परिजनों के आंखों में से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, जिस वक्त छोटे बच्चों के शव को दफनाया जा रहा था उस वक्त चारों तरफ से चीख पुकार मची हुई थी। 
घर की कई महिलाएं रोते-रोते बेहोश भी हो गईं। वही बड़े लोगों को मुखाग्नि दिया गया।


PunjabKesari


शासन-प्रशासन साथ खड़ा रहा
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना मृत लोगों के परिजनों  के साथ खड़े रहे और उनका दिलासा देते रहें। प्रशासन ने भी अपने स्तर से सारी तैयारीयां कर रखी थी, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा गया था, लोग अपने परिजनों को बिना किसी असुविधा के आखिरी विदाई दे सके।

PunjabKesari

आपको बता दे कि कानपुर के भीतरगांव के कोरथा गांव के रहने वाले राजू केवट के बेटे का शनिवार को मुंडन था, जिसमें शामिल हो कर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने घर आ रहे थे, तभी  गांव से करीब चार किमी पहले साढ़-भीतरगांव मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे पलट गया। जिससे ट्रॉली में सवार महिलाएं, बच्चे और किशोरियां दब गईं, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 27 लोगों की जान चली गईं।

PunjabKesari
घायलों से मिले मुख्यमंत्री, बेहतर इलाज का दिया भरोसा 
 कानपुर में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कानपुर पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने हैलट इमरजेंसी में घाटमपुर और चकेरी के 18 घायलों को देखा और चिक्तिसाधिकारीयों को बेहतर ईलाज करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद सीएम कोरथा गांव के लिए रवाना हो गए। साथ ही यह कहा कि उनकी सरकार जल्द ही प्रदेश में सड़क जागरूकता अभियान चलाएगी, और लोगों को यातायात सम्बन्धी नियमों को  लेकर जागरुक करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static