तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा... 3 की मौत, शरीर के उड़े चीथड़े,  सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 01:45 PM (IST)

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के नवाबगंज इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक और एक किशोर फर्रुखाबाद की तरफ आ रहे थे। 

उन्होंने बताया कि रास्ते में नवाबगंज चौराहे पर मोहम्मदाबाद मार्ग की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया और अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराया। सूत्रों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चपेट में आए तीनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र (20), अर्पित यादव (18) और निशु (15) के रूप में हुई है और वे सभी एटा के रहने वाले थे। 

परिजनों के अनुसार हादसे के शिकार हुए तीनों लोग शनिवार रात लगभग आठ बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शवों के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : कांशीराम को मायावती का नमन, जयंती पर बसपा प्रमुख ने SP पर किया बड़ा हमला, कहा- PDA प्रेम सिर्फ छलावा, असली पार्टी तो बस BSP 

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली 'असली पार्टी' है। उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) को 'छलावा' बताते हुए आरोप लगाया कि सपा और अन्य विरोधी पार्टियां इन वर्गों का वोट लेकर सरकार तो बनाती हैं लेकिन बाद में इन तबकों को 'तिरस्कृत' कर देती हैं .... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static