UP में बरपा तेज रफ्तार का कहर! बस ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:54 AM (IST)
बांदा : ललितपुर जिले के मड़ावरा क्षेत्र में एक स्लीपर बस की चपेट में आ जाने से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मड़ावरा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे एक पेट्रोल पम्प के नजदीक एक स्लीपर बस ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान जयदेव (30), आलोक (18) और राजकुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि स्लीपर बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से यात्रियों को लेकर मड़ावरा के रास्ते इंदौर जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। श्रीवास्तव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर जिले में होली पर निकलने वाले 'लाट साहब' के जुलूस में 'जूतामार होली' के मद्देनजर जुलूस मार्ग की मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढक दिया गया है तथा प्रशासन इस बार पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक पुलिसबल और 200 से ज्यादा मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की तैनाती करेगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि जुलूस में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 310 दरोगा, 1200 सिपाही और 500 होमगार्ड जवानों के अलावा चार-चार कंपनियां प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) तथा त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात की जाएंगी.... पढ़ें पूरी खबर ....

