नदी में मस्ती पड़ी भारी! 4 युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, नहाते समय गहरे पानी में डूबे थे आठ लोग, मछुआरों ने चार को बचाया

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 01:16 PM (IST)

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना ललौली थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब तपनी गांव के छह युवक कुनुहा का डेरा के पास नदी में नहाने गए थे और गहरे पानी में चले गए।

ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे और निजाम (21) तथा मोनू रैदास (23) को बचा लिया गया। हालांकि, हसीबुद्दीन (20), शाहिद (20), अंश प्रजापति (18) और शान (20) की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : Yogi कैबिनेट बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग गठन, कैशलेस इलाज, लखनऊ मेट्रो विस्तार समेत 12 प्रस्तावों को मंजूरी, इन एजेंडों पर लगी मुहर... 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनाव टलने की अटकलों के बीच राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से सियासी हलचल तेज हो गई है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच इस आयोग के गठन को बेहद अहम माना जा रहा है। आयोग बनने के बाद ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ होगा ... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static