एक के बाद एक दो ट्रकों ने रौंदा, बाइक सवार 3 दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 01:33 PM (IST)
Amethi Road Accident : अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास एक के बाद एक दो ट्रकों ने मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के श्री का पुरवा निवासी करन (20), अंकित (20) और सुल्तानपुर के घसीटू का पुरवा निवासी अर्जुन (22) बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह से लौटते समय रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मुंशीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और अन्य स्रोतों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो से आए हमलावरों का तांडव, BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, छावनी में तब्दील गांव
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को नकाबपोश हमलावरों ने एक पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि परसरामपुर गांव में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था.. पढ़ें पूरी खबर ....

