केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके में 5 लोगों की मौत, शवों के उड़े चीथड़े... दूर दूर तक गिरे टुकड़े

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 06:02 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कथित तौर पर सिलेंडर में धमाका होने से एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और उसमें रह रहे चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्‍लोक कुमार अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, कोतवाली नगर इलाके के नयागांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास एक मकान में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उससे धुएं का गुबार उठता दिखा। 

PunjabKesariअधिकारियों के अनुसार, धमाके में मकान जमींदोज हो गया। उन्होंने बताया कि मकान के मलबे में से अभी तक चार शव निकाले जा चुके हैं। घटना की वजह सिलेंडर में धमाका होना बताया जा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि कोतवाली नगर इलाके के नयागांव में खेतों के बीच में एक मकान बना हुआ था, जिसमें सिलेंडर में धमाका होने की सूचना 112 पर कॉल करके दी गई थी। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर से कुछ सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस, प्रशासन, दमकल और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए गए हैं। PunjabKesariउन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। रसायन मिलने के सवाल पर कुमार ने कहा कि 112 पर सिलेंडर में धमाका होने की सूचना मिली थी और अंदर से कुछ सिलेंडर भी बरामद हुए हैं, लेकिन इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि लोगों के शव क्षत विक्षत अवस्था में मिले, जिनके अंग इधर-उधर बिखरे थे और उन्‍हें एकत्र कर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत-बचाव का कार्य पूरा हो गया है और अब कुछ मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। 

उन्होंने बताया कि जो मकान धमाके में ध्वस्त हुआ है वह सतीश नाम के एक व्‍यक्ति का है, जिसे उसने विनोद को किराये पर दिया था। डीएम ने कहा कि इस धमाके में विनोद की भी मौत हो गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शवों की तस्दीक करने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही मौत के आंकड़े के बारे में सटीक जानकारी दी जा सकेगी। अभी तक चार शव मिलने की पुष्टि हुई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static