UP में भीषण हादसे में सड़क पर बिछीं लाशें, एक ही बाइक पर सवार 3 भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक कार सवार समेत 4 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 11:59 AM (IST)

बांदा : ललितपुर जिले में मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ललितपुर जिले के सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील भारद्वाज ने बताया कि जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी कस्बे के पास सोमवार को एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार जसरथ (40), उसके सगे भाई नाथूराम (43) और चचेरे भाई जगदीश (36) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीओ ने बताया कि तीनों भाई एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन से अपने गांव लडवारी जा रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static