उप्र में नये साल पर 41 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 09:59 AM (IST)

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस)के 41 अधिकारियों को प्रोन्नति करते हुए 10 अधिकारियों को सेलेक्षन ग्रेड प्रदान किया गया है। राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौ अपर पुलिस महानिदेशकों को पुलिस महानिदेशक के पद पर, नौ को पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, 10 पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक एवं 13 पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है। श्री अवस्थी ने बताया कि इनके अलावा दस आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्षन ग्रेड प्रदान किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static