फिरोजाबाद:दलित के घर बुलडोजर चलवाना पड़ा महंगा, आरोपी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 11:02 PM (IST)

फिरोजाबाद: फ़िरोज़ाबाद में अनुसूचित जाति के घर बुलडोजर चलवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसकी विवेचना की जा रही है। फ़िरोज़ाबाद ज़िले की नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र नगला तुर्किया के अनुसूचित जाति के अशोक कुमार का आरोप है कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप कुमार और ईओ फतेह बहादुर के इशारे मनमानी की जा रही है। विरोध करने पर 03 मार्च को ईओ नगर पंचायत मक्खनपुर स्थानीय पुलिस और नायाब तहसीलदार के साथ मनमाने तरीके से उसके मकान की तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जब विरोध किया तो शिकायतकर्ता एवं उसके परिजनों को जबरन थाने लेजाकर बैठा लिया। उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

PunjabKesari

एससी एसटी कोर्ट ने थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने का आदेश किया पारित
अशोक कुमार की सुनवाई पुलिस प्रशासन में नहीं हुई तब उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। एससी एसटी कोर्ट के तत्कालीन विशेष न्यायाधीश इफराक अहमद ने मामले की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने का आदेश पारित किया और कई दिन बाद थाने में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शिकायतकर्ता ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए न्यायालय पर भरोसा जताया। जब ईओ फतेह बहादुर से इस प्रकरण की जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। अब देखना यह है कि विवेचना के दौरान क्या कार्यवाही होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static