ताज का दीदार करेंगे ट्रंप, यमुना का गंदा पानी छिपाने के लिए हरिद्वार से छोड़ा गया 500 क्यूसेक गंगाजल
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 12:09 PM (IST)

लखनऊः विश्व के सबसे ताकतवर देश में शामिल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया संग 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। दौरे के दरम्यान वह 24 को ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके ताजनगरी के दौरे को बेहद खास बनाने की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में ताजमहल के पीछे बहने वाली यमुना नदी साफ दिखे, इसके लिए भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में ही गंगा तथा यमुना का 'संगम' कराया गया है। जिससे आगरा में यमुना के जलस्तर में इजाफा होगा व नदी साफ दिखेगी।
बता दें कि ट्रंप अपनी पत्नी मैलेनिया के साथ ताज निहारेंगे व यहां कुछ वक्त बिताएंगे। इस दौरान यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना नदी किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। वहां से यमुना को निहारते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल साफ नजर आए, इसके लिए यमुना नदी में हरिद्वार से 500 क्यूसेक गंगा जल छोड़ा गया है।
वहीं ट्रंप के स्वागत में किसी तरह की कमी न रह जाये इसके लिए योगी सरकार हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। ताजनगरी में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। आगरा में बहने वाली यमुना का पानी साफ दिखे इसके लिये बड़ी कवायद की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Janmashtami: हर काम में सफलता और बाल गोपाल जैसा पुत्र देता है ये पाठ

Janmashtami: जन्माष्टमी के दिन करें ये काम, संसार की सारी खुशियां होंगी आपके पास

Krishna Janmashtami 2022: 18 या 19 किस दिन मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जाने सही तारीख..

घर में रखें है लड्डू गोपाल तो पूजा में जरुर चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं, बरसेगी कान्हा की कृपा