पति रहता था बाहर, ससुर करता था गंदा काम... तंग आकर बहू ने उठाया रूह कंपा देने वाला कदम

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 06:31 AM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ससुर पर बार-बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ब्लेड से उनका निजी अंग काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 60 साल के एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और बाद में जिले के बुढ़ाना कस्बे में स्थित एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

आरोपी बहू पुलिस हिरासत में, गंभीर हालत में ससुर अस्पताल रेफर
उन्होंने बताया कि दोपहर महिला के हमले के कारण पीड़ित को गंभीर चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला (28) को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पति की गैर-मौजूदगी में यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की गैर-मौजूदगी में उसका ससुर उसका यौन उत्पीड़न करता था। उसका पति जिले के बाहर काम करता है। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी और दंपति के 2 बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 5 और 6 साल है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static