प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, CM योगी ने दी मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 05:12 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नति प्रदान करने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

योगी के इस फैसले से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। नव प्रोन्नत अधिकारियों में 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8900 में तथा 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static