रिश्तों का कत्ल: 70 साल के दादा ने पोती से की दरिंदगी, पेट दर्द से खुला ढाई महीने के गर्भ का राज

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 07:14 AM (IST)

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ढाई महीने की गर्भवती है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने करीब 3 महीने तक उससे दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। लड़की की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ रहती है।

ये भी पढ़ें:- रक्षाबंधन पर CM Yogi का बड़ा तोहफा: 27-28 अगस्त को महिलाओं के साथ यह एक शख्स भी करेगा फ्री बस सफर

लड़की का आरोप है कि पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा उसको घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर शनिवार को उसे डॉक्टर के पास जांच के लिए ले जाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें:- 'श/व के टुकड़े कर गोबर में छिपाया...' दोस्त की बेरहमी से ह/त्या, 2 सगे भाई गिरफ्तार

शिकायत में लड़की ने कहा है कि वह करीब 3-4 महीने पहले अपने मामा के यहां से सिकंदराराऊ वापस आई थी। उसने आरोप लगाया 20 जून से उसके दादा ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि लड़की को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उसके ढाई महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

static