दरिंदा पति! एक हजार के बदले दोस्तों के हवाले की पत्नी, दोस्तों ने मिटाई हवस की भूख...नोच-नोच किया ये हाल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 09:15 AM (IST)

बदायूं: यूपी के बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने पैसों के लालच में अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। दरिंदे ने सिर्फ एक हजार रूपये के बदले पत्नी को हैवान दोस्तों को सौंप दिया। जिन्होंने महिला को अपनी हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

महिला से किया गैंगरेप 
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि फैजगंज बेहटा क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम गैस एजेंसी पर जाते समय उसके पति ने बाल किशन और पप्पू नामक युवकों से एक हजार रुपये लिये तथा उसे उनके साथ भेज दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि रास्ते में दोनों ने एक बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला का पति फरार   
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस चौकी पर पहुंची महिला ने शिकायत की, जिसके आधार पर बाल किशन, पप्पू और महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बालकिशन और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static