प्रेमिका संग पति को रंगे हाथ पत्नी ने पकड़ा, फिर चप्पलों से उतार इश्क भूत, Viral Video
punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 08:06 PM (IST)
मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान पत्नी ने पति की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
पति पर महिला करती थी शक
जानकारी के अनुसार, महिला को लंबे समय से पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। देर रात उसने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। मौके पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के आरोप में केस दर्ज
घटना के बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची और पति तथा उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और वह लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति और उसकी प्रेमिका मिलकर उसे डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और पूरे मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और घरेलू विवादों को उजागर करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो को साझा न करें और कानून को अपना काम करने दें।

