अयोध्या में होगा भव्य दीपोत्सव, गोरखपुर में मचेगी दीवाली की धूम

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 04:38 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर जिले में गजब का उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शनिवार देर शाम 3 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

गोरखपुर तथा आसपास के क्षेत्रों से बडी संख्या में लोग अपने निजी साधनों से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं ताकि उस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बन सकें। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का पर्व भारी हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। बाजार बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं। स्थानीय लोग दीपोत्सव को अपने घर आंगन में मनाने को तैयार हैं। कुल मिलाकर यहां आधुनिकता और परम्परा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।

योगी दीपावली रविवार को जिले के बनटंगिया ग्रामवासियों संग मनाएंगे जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन जोर शोर से लगा हुआ है। अयोध्या रवाना होने से पहले गोरखपुर मे भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या से एक संदेेश पूरे देश को देना है कि सदभाव, त्याग और बलिदान के बिना मानव कल्याण संभव नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static