Loksabha Election 2019: एक नजर फैजाबाद लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2019 - 02:09 PM (IST)

फैजाबादः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के अंतर्गत 8 और दूसरे चरण के अंतर्गत 8, तीसरे चरण के अंतर्गत 10 और चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। वहीं 6 मई को पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होने जा रहे हैं। इस खबर में हम आपको फैजाबाद लोकसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के विवाद के कारण फैजाबाद लोकसभा सीट पर दशकों से लोगों की नजर बनी हुई है। इस सीट के मतदाता भी ऐसा सांसद चाहते हैं कि वो इस मुद्दे को सुलझा सके। फैजाबाद लोकसभा सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुआ और कांग्रेस के पन्ना लाल यहां से सांसद बने। 1957 में हुए चुनाव में बृजबासी यहां से सांसद बने। 1967 में हुए चुनाव में कांग्रेस से आरके सिन्हा यहां से सांसद चुने गए। सिन्हा 1971 में भी सांसद बने, लेकिन 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल के अनंत राम यहां से सांसद बने। 1980 में कांग्रेस के जयराम वर्मा दोबारा यहां कांग्रेस की वापसी कराने में सफल रहे। 1984 में कांग्रेस के निर्मल खत्री यहां से सांसद बने, लेकिन 1889 के चुनाव में सीपीआई की मित्रा सेन ने चुनाव जीता।
PunjabKesari
राम मंदिर की लहर में 1991 के चुनाव में विनय कटियार ने बीजेपी को पहली बार जीत दिलाई। इसके बाद 1996 में भी विनय कटियार यहां से सांसद चुने गए थे, लेकिन 1998 के चुनावों में सपा के हाथों विनय कटियार को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 1999 में वो एक बार फिर चुनाव जीतने में सफल रहे। 2004 में बसपा से मित्रसेन यादव यहां से चुनाव जीते। इसके बाद 2009 में कांग्रेस से निर्मल खत्री उतरे और सासंद चुने गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लल्लू सिंह उतारा और सफलता पाई। 2019 के लिए बीजेपी ने लल्लू सिंह पर दांव खेला है तो कांग्रेस अपने पुराने चेहरे निर्मल खत्री पर ही दांव लगाया है। वहीं सपा ने आनंद सेन को चुनावी मैदान में उतारा है।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र
PunjabKesari
फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें आती हैं। जिनमें दरियाबाद, बीकापुर, रुदौली, अयोध्या और मिल्कीपुर की सीटें शामिल है। इसमें दरियाबाद की सीट बाराबंकी जिले में आती है।
PunjabKesari
2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं समाजवादी पार्टी बसपा और कांग्रेस को यहां मुंह की खानी पड़ी।

एक नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर
PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर 18,4,729 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,64,426 है और महिला मतदाताओं की संख्या 8,40,231 है। वहीं ट्रांस जेंडर मतदाताओं की संख्या 72 है। 

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लल्लू सिंह ने चुनाव जीता था। लल्लू सिंह को कुल 4,91,761 वोट मिले थे। वहीं सपा के मित्र सेन यादव को कुल 2,8,986 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के जितेंद्र कुमार सिंह रहे, जिन्हें 1,41,827 वोट मिले थे।

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
PunjabKesari
2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता निर्मल खत्री ने यहां से चुनाव जीता। निर्मल खत्री को कुल 2,11,543 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर सपा के मित्रसेन यादव रहे, जिन्हें 1,57,315 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी के लल्लू सिंह रहे, जिन्हें 1,51,558 वोट मिले।

लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे
PunjabKesari
साल 2004 के लोकसभा चुनाव में मित्रसेन यादव बसपा से चुनाव लड़े और चुनाव जीते। मित्रसेन यादव को इस चुनाव में कुल 2,7,285 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी लल्लू सिंह रहे, जिन्हें 1,73,799 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर सपा से अशोक कुमार सिंह रहे, जिन्हें 1,37,148 वोट मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static