साली की नौकरी बनी खून की वजह! जीजा ने छत पर सो रहे साले को चाकुओं से गोदा, मौत; UP में सनसनीखेज ह*त्याकांड

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 11:26 AM (IST)

Bijnor News : बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के घर की छत पर सो रहे एक युवक की उसके जीजा ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजीबाबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने बताया कि गांव भनेडा निवासी सचिन (25) शनिवार तड़के घर की छत पर सो रहा था तभी उसका बहनोई शीलगंगे उर्फ शिवगंगे छत पर पहुंचा और सचिन पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवगंगे घरजमाई था और उसकी पत्नी बिजनौर की एक धागा फैक्टरी में नौकरी करती थी। शिवगंगे पत्नी के नौकरी करने का विरोध करता था, जबकि साला सचिन अपनी बहन की नौकरी के पक्ष में था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

यह भी पढ़ें : कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू समेत 3 की चली गई जान 

Kushinagar News : कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर शनिवार को एक कार ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिले के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी विवेक सिंह (25), शालू (31) पत्नी महेन्द्र सिंह तथा माधुरी (55) पत्नी अनिरुद्ध सिंह, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोरखपुर दवा कराने जा रहे थे... पढ़ें पूरी खबर...  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static