''Twin Tower'' को ध्वस्त करने के दौरान 101.2 डेसिबल की ध्वनि दर्ज की गयी: आधिकारिक आंकड़ें

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2022 - 11:33 PM (IST)

नोएडा: नोएडा में रविवार को ट्विन टावर को ध्वस्त करने के दौरान आस-पास के इलाकों में 101.2 डेसिबल की ध्वनि दर्ज की गयी। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने परिवेशीय शोर को मापने के लिए छह मशीनें लगाई थीं और इस माप के लिए ट्विन टावरों के निकटतम तीन स्थानों के आंकड़े लिए गए थे। तीन मशीनों को पार्श्वनाथ प्रेस्टीज, बारात घर और सिटी पार्क में लगाया गया था। सभी तीन मशीनें विस्फोट स्थल से लगभग 300-500 मीटर की दूरी पर थीं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक टावरों को ध्वस्त करने से पहले परिवेशी शोर पार्श्वनाथ प्रेस्टीज में 49.5 डेसिबल, बारात घर में 65.9 डेसिबल और सिटी पार्क में 56.6 डेसिबल दर्ज किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक टावरों को ध्वस्त करने के दौरान पार्श्वनाथ प्रेस्टीज में 84.9 डेसिबल, बारात घर में 101.2 डेसिबल और सिटी पार्क में 89.8 डेसिबल दर्ज किया गया था।

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया, ‘‘सिटी पार्क में विध्वंस के दौरान ध्वनि का स्तर 101.2 डेसिबल तक पहुंच गया, जो ध्वस्त हो चुके टावरों के सामने स्थित है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static