एक ही झटके में उजड़े परिवार, रोडवेज बस ने 2 बाइकों को रौंदा... मासूम समेत 5 की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 06:23 AM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में बीते बुधवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 2 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस घटना में 3 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि दुर्घटना बुढ़ाना थाना क्षेत्र अंतर्गत भसाना गांव के पास बुढ़ाना रोड पर उस समय हुई जब 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 5 लोग मुजफ्फरनगर से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए इदरीस (60) और साजिद (24) एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि फरमान (26), मोमिन (25) और 3 साल की बच्ची अल्लो दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया। अत्री ने बताया कि बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static