जौनपुरः दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान करंट लगने से 7 साल के बच्चे की मौ/त

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 05:48 PM (IST)

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में केराकत थाना क्षेत्र के खटहरा गांव में रविवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान टेंट की पाइप में करंट उतरने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में केराकत थाना क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान टेंट की पाइप में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से सात वर्षीय रिव्यांश पूत मीरा की जान चली गई। घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में त्योहार की खुशियां होनी थीं, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही केराकत थाने की पुलिस मौके पर आई और बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News

static