जलमार्ग से गाज़ीपुर पहुंचा 24 विदेशी पर्यटकों का दल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 04:12 PM (IST)

गाज़ीपुर : 24 विदेशी सैलानी का दल बांग्लादेश, कोलकाता, पटना, बक्सर होते  हुए गाज़ीपुर  पहुंचा। विदेशी सैलानी, गंगा में छोटा जहाज छोड कर स्टीमर से गंगा घाट पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से स्थानीय लार्ड कॉर्नवालिस ब्रिटिश गवर्नर जनरल के मकबरे और पार्क में 1 घंटे का समय बिताया।

ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों ने बताया कि इंडिया ग्रेट कंट्री है उनका फेवरिट भी। वो इंडिया में छठी बार और गाज़ीपुर  में पहली बार आये हैं। गंगा मार्ग से वो पहली बार सफर कर रहे हैं। गंगा के बारे में बताते हुए वो उत्साहित होकर बोले कि गंगा ग्रेट हैं।  भारत के लोगों के लिए ये बहुत पवित्र है।

बता दें कि इस दल में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा आदि देशों के पर्यटकों का ये दल भारत दर्शन के लिए आए हैं। भारत दर्शन के तहत यहां की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने पंडवा क्रूज़ से पहुंचा था। गाज़ीपुर में करीब 3 से 4 घंटे समय बिताने के बाद ये लोग वाराणसी की तरफ जलमार्ग से ही चले गए। सैलानियों के आगमन पर स्थानीय लाेग भी काफी खुश हुए। गंगा के महत्व पर विदेशियों के रुझान को लोंगो ने खूब सराहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static