एक वायरल वीडियो ने बदली रागिनी की जिंदगी, DM ने दिलाई ट्राई-साइकिल, मदद का दिया भरोसा
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 07:35 PM (IST)
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें एक दिव्यांग बेटी स्कूल जाने के लिए संघर्ष कर ही थी। वायरल वीडियो देखकर हर कोई उसकी मदद के लिए तैयार होग गया।
ऐसे संवेदनशील मामलों में हमेशा आगे रहने वाले @shalabhmani जी ने सूचित किया है कि बलिया डीएम खुद बच्ची से मिलने गये और उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से बच्ची को उपहार भी सौंपा और आगे हर संभव मदद का आश्वासन दिया। https://t.co/CCPHb3MitW pic.twitter.com/ibMNnr9Zh0
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) September 2, 2026
दरअसल, किसी हादसे में 7 साल की रागिनी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। परिवार गरीबी की वजह से इसका सही से इलाज नहीं करा पाया। जिस वजह से बेटे एक ही पैस से चल रही थी। बेटी एक ही पैर से चलकर स्कूल जाती थी। उसकी इस हिम्मत को देखकर लोग मदद के लिए आगे आए। इसी कड़ी में जिला अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर तुरंत डॉक्टरों की टीम भेजी जांच के बाद उचित इलाज का भरोसा दिया। DM सहाब ने रागिनी की शिक्षा के साथ ही उसका घर व स्कूल को जाने वाली सड़क भी बनवाने की बात कहीं है। रागिनी खुश हैं बोलीं अब कुछ नहीं चाहिए। DM अंकल आए हैं कॉपी मिला है साइकिल मिला है टॉफी मिला है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

