ट्रेन में सीट ढूंढ रहा था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा... यात्रियों की निकली चीख, दौड़ी-दौड़ी पहुंची GRP, फिर जो हुआ उससे सभी की कांपी रूह

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 06:04 PM (IST)

Lucknow News : लखनऊ में ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट न मिलने पर बम की झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। इस अफवाह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई सुरक्षा एजेंसियों को जांच के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। लखनऊ पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान तेलंगाना के निवासी सैनी जैकी (26) के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार उसने ट्रेन में बैठने की जगह न मिलने के कारण बम की झूठी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और ट्रेन की गहन तलाशी ली। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। बम की सूचना पूरी तरह फर्जी निकली।" तलाशी के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित करके आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। 

आरोपी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी बम रखे होने की झूठी अफवाह उड़ी थी। इससे उड़ान में करीब छह घंटे देरी हुई थी और यात्रियों में दहशत फैल गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static