नोएडा सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी UP से Delhi जा रही बस, मची चीख-पुकार... कई घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 11:40 AM (IST)

Noida News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से दिल्ली जा रही एक बस रविवार सुबह नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

ये भी पढ़ें:- यूपी में ATS का बड़ा एक्शन: 17 साल बाद हत्थे चढ़ा इनामी बांग्लादेशी, नेपाली महिला से शादी कर छिपा रहा था पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक, फेज-1 थाने के अधिकारियों के अनुसार, बस महामाया फ्लाईओवर से आगे और खुले नाले से पहले बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे वाली जगह पर यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static