AAP नेता संजय सिंह ने RSS पर बोला हमला, बोले- 90 साल से आपने हाफ पैंट पहनी है, हाल ही में...

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 07:18 PM (IST)

 

लखनऊः आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला है। उनका वीडियो आप की उत्तर प्रदेश इकाई के आधिकारिक कू अकाउंट से जुड़ा हुआ है।

"90 साल से आपने हाफ पैंट पहनी है। हाल ही में आपने फुल पैंट पहनना शुरू किया है। क्या किसी ने आपके कपड़ों पर आपत्ति जताई?" दरअसल हाफ पैंट का कटाक्ष कर संजय सिंह आरएसएस पर निशाना साधते दिखे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा चुनावी मौसम में स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी जैसे मुद्दों पर बात नहीं कर रही है। वे 'हिजाब' की धुन बजा रहे हैं।


भाजपा के लोग 'नकाब' पहनने वाली महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।" उन्हें पता होना चाहिए कि हिंदू महिलाएं भी 'नकाब' पहनती हैं। हिंदू, ईसाई और सिख महिलाएं भी अपना सिर ढकती हैं। दलित महिलाएं 'घूंघट' पहनती हैं।" उन्होंने ये भी जोड़ा कि "मैं बीजेपी के लोगों से कहना चाहता हूं कि वे अपने तरीके सुधारें और अपना दिमाग ठीक करें।"बता दें कि कर्नाटक के कॉलेजों में शुरू हुआ 'हिजाब' विवाद अब एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static