अयोध्या में 'तिरंगा यात्रा' से AAP ने किया चुनावी शंखनाद, सिसोदिया बोले- श्रीराम की प्रेरणा से सरकार चला रहे हैं केजरीवाल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 06:12 PM (IST)

अयोध्या: आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में अरविंद केजरीवाल ही ऐसे एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जो अयोध्या के राजा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव का शंखनाद करने के लिये राम की नगरी अयोध्या पहुंचे सिसौदिया ने मंगलवार को संत धर्माचार्यों से आशीर्वाद लेकर तिरंगा संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा गुलाबबाड़ी मैदान से रीढग़ंज चौराहा, गुदड़ी बाजार चौराहा, नियांवा, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुए गांधी पाकर् जायेगी। छह किमी की दूरी तय करने वाली यात्रा का नेतृत्व श्री सिसौदिया, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह कर रहे हैं। हजारों कार्यकर्ता संकल्प यात्रा में हैं। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं।      
PunjabKesari
तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने के उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी और सभी विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जा करके पूजन-अर्चन के बाद अयोध्या के संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर लिया है और दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी सरकार चलायेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो भगवान राम की प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं। पूरी दुनिया में रामराज की बात होती है लेकिन राम के नाम पर बात करने वाले अन्त में क्या करते हैं, वह सभी लोग जानते हैं। जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर आदर्श रामराज के सिद्धांतों पर सरकार चला रही है वह दिल्ली की सरकार है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिये रामलला के सामने अर्जी पेश की है। तिरंगा संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को पार्टी लोगों को जागरूक करेगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static