UP Election 2022: प्रचार से लौट रहे AAP-MLA अखिलेश पति त्रिपाठी की कार पलटी, विधायक गंभीर रूप से घायल
punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 08:57 AM (IST)

नई दिल्ली/उन्नाव: दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी बृहस्पतिवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। आप पार्टी ने बताया कि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार करने के बाद लौट रहे थे और उनकी कार उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गयी।
आप की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा कि कार में त्रिपाठी के साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि त्रिपाठी अपने साथियों के साथ गोरखपुर से पार्टी के लिए प्रचार करके लौट रहे थे और बेहता मुजावर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। सिंह के अनुसार कार का एक पहिया अचानक से निकल गया और कार पलट गयी।
उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गये। वह कार की अगली सीट पर बैठे थे।'' दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा से विधायक त्रिपाठी को घटना के बाद इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। सिंह के अनुसार, ‘‘डॉक्टरों ने कहा है कि वह खतरे से बाहर हैं।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी: अधिकारी

प्रोड्यूसर से रंगदारी मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार