योगी आदित्यनाथ की जेल और लाठी को जूते की नोक पर रखते हैं AAP कार्यकर्ता: संजय सिंह
punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 10:57 AM (IST)
फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के रजलामई गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं को हाई वे पर पुलिस द्वारा रोका गया जिससे वह खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकर्ता डरता नहीं है बल्कि योगी की जेल और लाठी को जूते की नोक पर रखता है।
वहीं किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल किसानों का डेथ वारंट है। आम आदमी पार्टी केंद्र के इस बिल का जमकर विरोध करती है। वहीं आगामी पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रतिभाग करेंगी। लखनऊ में अपने ऊपर लगी चार्जशीट के बारे में कहा हम 18 दिसंबर को अपना पक्ष न्यायालय में रखेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने के लिए भी कहा।

